उभांव पुलिस की असफलता के चलते आये दिन घटित हो रही है लूट, छिनैती, चोरी, मारने,हत्या की धमकी देने की घटनाएं

बिल्थरारोड । क्षेत्र में लगातार हो रही लूट, छिनैती, फोन पर जान से मारने की धमकी व चोरी की घटनाओं से पूरा क्षेत्र भयाक्रांत हो चुका है। पुलिस की असफलता से अपराधियों के हौसले बुलन्द होते जा रहे हैं।क्षेत्र में आये दिन हो रही अपराधिक घटनाओं से क्षेत्र की जनता अपने को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। यह कहा जाय की उभांव थाना क्षेत्र अपराधियों के अपराध करने का गढ़ बन चुका है। पुलिस की लचीलापन के चलते यह क्षेत्र अपराधियो के लिए सेफ़ज़ोन बन गया है। बीते 22 मई को सीएचसी सीयर के एक डॉक्टर को मोबाइल पर जान से मारने व भद्दी भद्दी गाली देने वाले को पुलिस आज तक गिरफ्तार नही कर पाई है। डर से डॉक्टर द्वारा अपना स्थानांतरण गैर जनपद में करा लिया गया। 29 जून को नगर के रेलवे स्टेशन रोड पर नादिर की सैलून की दुकान से 10 हजार नगद और लगभग 3 हजार का ट्रीमर दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने चुरा लिया। इसका भी पता उभांव पुलिस आज तक नही लगा सकी। 4 जुलाई की रात 9 बजे मिश्रौली मार्ग पर डॉक्टर पुत्र से लगभग तीन लाख का सोने का चैन व मोबाइल की छिनैती कर ली गयी । पुलिस आजतक छिनैती करने वाले बदमाशो का पता नही लगा पाई है। वही 7 जुलाई को वाहन चोरों ने भदौरा तरछापार निवासी विनोद कुमार की बाइक को रेलवे चौराहे से उड़ा दिया। उसका भी पता नही चल पाया। बीते 9 जुलाई को भीटा- भुवारी गांव निवासी रामाश्रय यादव के घर से चोरों ने लगभग 5 लाख रुपये का सोने और चाँदी के आभूषण चुरा ले गए। वही बीते गुरुवार की रात्रि को एक प्राइवेट अस्पताल के संचालक डॉ विजय शंकर यादव को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली है। जिसकी तहरीर पीड़ित द्वारा उभांव थाने में मोबाइल नम्बर और आडियो के साथ दे दी गयी है। लगभग एक माह पूर्व में इनके पुत्र की बदमाशों ने लगभग तीन लाख का सोने का माला छीन लिया। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष सतीश गुप्ता के दरवाजे से गुरुवार की रात्रि चोरों ने उनकी हीरो होंडा बाइक को उड़ा दिया। शुक्रवार की रात्रि को फरसाटार में बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी है। इसका भी आज तक उभांव पुलिस पता नही लगा सकी है। क्षेत्र हो रही चोरी, छिनैती व वाहन चोरी की घटनाओं से दहशत व्याप्त है। जिससे उभांव पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगने लगा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *