बिजली कर्मचारियों के हड़ताल से बिल्थरा रोड में लगभग 16 घंटे से बिजली गुल होने से हाहाकार




बिल्थरारोड। विद्युत विभाग द्वारा किये गए हड़ताल के क्रम में तहसील के आवाया, पशुहारी विद्युत उपकेन्द्र और माल्दा विद्युत उपकेंद्र की 16 घण्टे से बिजली गुल होने से आमजन परेशान हो गया है। ऊर्जा मंत्री के एएसमा लगाने की हनक को भी बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी कुछ नही समझ रहे है। लगभग पूर्ण रूप से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है। विद्युत आपूर्ति के अभाव में अधिकांश मोबाइल चार्ज नही होने से बन्द हो गए है और इंटरनेट सेवा लगभग ध्वस्त हो चुकी है। आवाया विद्युत उपकेन्द्र पर ग्रामीण और तहसील फीडर के लिए पर्यवेक्षक और अलग अलग आईटीआई कर्मी लगाए गए है। लेकिन उन्हें लोकल फाल्ट खोजने और दुरुस्त करने के लिए किसी तरह की ट्रेनिग न मिलने के कारण पूरी तरह लाचार बने हुए है। ऐसे में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए लगाये गए टीम पूरी तरह फेल साबित हुई है। जिससे 16 घण्टे बाद भी आवाया और माल्दा विद्युत उपकेंद्र से होने वाली विद्युत आपूर्ति न होने से सम्बंधित गांवों के लोग परेशान हो गए है। मोबाइल और अन्य बिजली के उपकरण बन्द हो गए है। आवाया उपकेन्द्र पर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए एसडीएम , तहसीलदार, लेखपाल जमे हुए है।किन्तु किसी कोई प्राइवेट कर्मी नही मिलने से लगभग 16 घण्टे विद्युत उपकेन्द्र पर विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए लाचार बने हुए है। एसडीएम का कहना है कि प्राइवेट या संविदा लाइनमैन से सम्पर्क बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सम्पर्क होते ही शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल की जायेगी।
