पूर्वमंत्री ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने सोनाडीह पहुंचकर माँ भागेश्वरी का दर्शन किया

बिल्थरारोड। पूर्व मंत्री ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने रविवार को सोनाडीह पहुंचकर भागेश्वरी माता जी का दर्शन किया। साथ ही सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी आद्याशंकर यादव के भाभी के निधन के समाचार मिलने पर उनके घर टगुनिया जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया । इसके उपरांत अपने रिश्तेदार महुआतर निवासी राम मिलन यादव के घर वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंच कर वर-वधू को आशीर्वाद दिए । इस मौके पर रुद्रप्रताप यादव, राजेश पासवान, आनन्द यादव, सोनू यादव ,अंचल यादव ,संतोष मास्टर, अशोक यादव, अजय यादव, सोनाडीह प्रधान सूर्यभान भारती, आनन्द यादव ,अमरजीत यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *