नगर निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनाया मेगा प्लान

लखनऊ. बीजेपी नगर निकाय चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के माहौल को पूरी तरह से भगवामय करने की तैयारियों में जुट गई है. भारतीय जनता पार्टी 15 दिन में तीन करोड़ से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बनाएगी. यही नहीं 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में भारतीय जनता पार्टी अभियान चलाएगी. 25 सितंबर को बीजेपी अपने 1 लाख 60 हजार बूथों पर दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाएगी. दरअसल, जनवरी और फरवरी में स्नातक एमएलसी की 5 सीटों पर चुनाव होने हैं. इनका रोडमैप भारतीय जनता पार्टी ने अभी से तैयार करना शुरू कर दिया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी बुधवार से यानी कि 7 सितंबर से यूपी में अलग-अलग क्षेत्रों में प्रवास पर बैठकर करेंगे. वहीं महामंत्री संगठन धर्मपाल सैनी भी बुधवार से उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे. यह दोनों संगठन के दिग्गज उत्तर प्रदेश की सियासी नब्ज को जमीन पर उतर कर समझेंगे. वहीं कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे. इसके बाद निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी. हालांकि यह प्रवास आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति का ही हिस्सा है.

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े के तहत भारतीय जनता पार्टी संगठन के पदाधिकारी योगी सरकार के सभी मंत्री, विधायक और सांसद बूथ स्तर पर जाएंगे और पीएम मोदी व योगी सरकार के तमाम योजनाओं पर आम जनता को बताएंगे. इन योजनाओं की जमीनी हकीकत क्या है, इसकी भी परख करेंगे. बीजेपी का लक्ष्य है कि निकाय चुनाव के पहले तीन करोड़ से ज्यादा लोगों के बीच पार्टी के पदाधिकारी पहुंचे और पार्टी की रीति नीति से अवगत कराएं. इस अभियान में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम शामिल होंगे. दरअसल, जनवरी और फरवरी माह में स्नातक एमएलसी की 5 सीटों पर चुनाव होना है, भारतीय जनता पार्टी की स्नातक एमएलसी की इन सीटों को को हर हाल में जीतने का लक्ष्य है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *