नागरिक अधिकार मंच के तत्वावधान में तिरनेई खिजिरपुर में आयोजित हुआ वेरोजगार महापंचायत

बिल्थरारोड। क्षेत्र के तिरनई खिजिरपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर नागरिक अधिकार मंच के तत्वावधान में रविवार को वेरोजगार महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। वेरोजगार महापंचायत के मुख्य अतिथि राघवेंद्र कुमार आजाद ने कहा कि आज नौजवान वेरोजगार घूम रहे है। पढ़ लिखकर सरकारी नौकरी के लिए भटक रहे है। उन्होंने कहा कि डिग्रियां लेकर लड़के और लड़कियां नौकरी पाने से वंचित है। समाजसेवी एजाज अहमद ने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि सभी वेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार को व्यवस्था करनी चाहिए। सरकार पर शब्दो का प्रहार करते हुए कहा कि सरकार सिर्फ कागजों पर रोजगार दे देती है। धरातल पर कही रोजगार नही दिख रहा है। युवा वेरोजगार घूम रहे है। रोजगार पाने के लिए युवाओं को आगे आना पड़ेगा।  कवि व शायर अरशद हिंदुस्तानी ने  वेरोजगारी और शिक्षा पर अपने गीत के माध्यम से प्रकाश डाला। वेरोजगार महापंचायत को बलवंत यादव, विनोद यादव मानव, अरविंद मूर्ति, डॉ ओबैस असगर हाशमी , दुर्गेश अम्बेडकर आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर भारी संख्या में युवक व महिलायें उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *