आधुनिक शिक्षा स्मार्टफोन और अन्य तकनीकी संसाधनों के बिना सम्भव नही है- डॉ राकेश कुमार सिंह

बिल्थरारोड।  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद  युवा सशक्तिकरण स्मार्टफ़ोन वितरण योजना के अंतर्गत फतेह बहादुर सिंह शिवशंकर सिंह महाविद्यालय ससना बहादुरपुर में बीए, बीएससी , बीकॉम के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के छात्र – छात्राओं   अभिनन्दन कुमार, अन्नू सिंह, अमन शर्मा, फिजा फातिमा, हिना, प्रीति, विनय सिंह को ‘स्मार्टफ़ोन’ वितरित किया गया।  इस मौके मुख्य अतिथि सीएचसी अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह  ने कहा कि आधुनिक शिक्षा बिना स्मार्टफोन, टेबलेट और अन्य तकनीकी संसाधनों के बिना सम्भव नही है। छात्रों को इसका सदुपयोग करके शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करना चाहिए। इसके दुरुपयोग से बचने की अपील किया। महाविद्यालय के प्रबंधक रविशंकर सिंह पिक्कू ने छात्रों को बधाई देते हुए छात्रों को उच्चशिक्षा के लिए मोबाइल और टैबलेट का सकारात्मक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि इस योजना से लाभान्वित सभी छात्र अब डिजिटल दुनिया से जुड़कर अपनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के साथ खुद को और ज्यादा सशक्त व आत्मनिर्भर बना सकेंगे। इस मौके पर महाविद्यालय के  उपप्रबंधक विवेक सिंह परिहार, प्राचार्या डॉ अरुणा पाल, जमील अहमद,विपिन गुप्ता, सोनू यादव, तेजबहादुर, प्रियंका सिंह, प्रभात,  जगदीश, राजेश,  प्रियंका गुप्ता, मुकेश पंकज सहित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *