अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत

बिल्थरारोड। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त और महामंत्री प्रफुल्ल कुमार गुप्त के पहली बार सोमवार को बलिया जिले के सरहद तुर्तीपार उभांव तिराहे पर पहुँचते ही अखिल भारतीय मध्यदेशीय सभा के प्रदेश अध्यक्ष व नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के नेतृत्व सैकड़ो स्वजातीय बन्धुओ ने फूल मालाओं के साथ गर्म जोशी से स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित एक समारोह में चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने सभी अतिथियों को राम मन्दिर का फोटो व अंगवस्त्र देंकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वजातीय बन्धुओ से संगठन के मजबूती पर बल देने को कहा। उन्होंने कहा अगर हमारी जहाँ भी आवश्यकता पड़ेगी वहा आप लोगो के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार रहूंगा। इस अवसर पर ओमप्रकाश गुप्ता, मोहन मद्धेशिया, धन्नू ,राममनोहर गांधी, आलोक गुप्ता, दीपक गुप्ता, सन्तोष प्रहलाद , अरविंद गुप्ता सहित भारी संख्या में स्वजातीय बन्धु मौजूद रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *