ठंड लगने से अचेत पड़े युवक की हनुमान बनकर चंदन ने बचाई जान !

बिल्थरारोड। बाहर नौकरी करके मंगलवार के भोर में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद चौधरी चरण सिंह तिराहे पर ठण्ड लगने से अचेत पड़े युवक के लिए हनुमान बनकर एक युवक ने इलाज कराकर जान बचायी। जानकारी के अनुसार नरला गांव निवासी अभिनव यादव 24 वर्ष पुत्र अभय यादव बाहर से कमाकर मंगलवार के भोर में बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद पैदल चलकर गांव जाने के लिए वाहन पकड़ने के लिए चौधरी चरण सिंह तिराहे पहुँचा। अधिक ठण्ड लगने से वह अचेत होकर गिर गया। लगभग दो घण्टे तक वह बैग लेकर अचेत गिरा रहा। इसी बीच वहाँ से गुजर रहे चौकिया निवासी चन्दन गुप्ता की पड़ी । चन्दन ने ईरिक्सा के माध्यम से सीएचसी सीयर पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर ने ठण्ड लगने की बात बताई। इलाज के दौरान अचेत पड़े युवक को होश आया और उसने अपना नाम अभिनव यादव पुत्र अभय यादव निवासी नरला बताया । इसके बाद युवक का जीवन बचाने के लिए हनुमान बने चन्दन गुप्ता व इनके दोस्तो ने युवक के परिजनों को सूचना दी और परिजन आकर अपने घर लेते गए।

