एएसपी ने किया नगर भ्रमण, चुस्त सुरक्षा व्यवस्था पर दिया धन्यवाद

बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी सीयर देवेंद्र कुमार तथा एनसीसी कैडेटों के साथ शनिवार की शाम करीब 5 बजे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक झा ने बेल्थरा रोड नगर के रेलवे चौराहे से लेकर लगभग सभी दुर्गा पंडालों का भ्रमण श्रद्धालुओं की भीड़ देख विशेष रूप से एनसीसी के जवानों को मुस्तैद पाकर सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।
बेल्थरारोड नगर में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार को देखते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे थे। सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और उभांव पुलिस को धन्यवाद भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *