साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को उभांव पुलिस ने वापस दिलाए ₹1 लाख

एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर धनराशि कराई गई होल्ड, न्यायालय से अनुतोष मिलने के बाद खाते में वापस कराई रकम
बलिया, 13 अगस्त 2026। थाना उभांव पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से धोखाधड़ी कर निकाली गई ₹1,00,000 की पूरी धनराशि वापस करा दी।
बस स्टेशन गली, थाना उभांव निवासी संजय कुमार गुप्ता पुत्र स्व. दीपचंद ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 7 अक्टूबर 2025 को उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से फर्जी तरीके से ₹1 लाख स्थानांतरित कर लिया गया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल श्री संजय वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री रजनीश कुमार व प्रभारी निरीक्षक उभांव श्री दिनेश पाठक के नेतृत्व में साइबर प्रभारी श्री सूर्यप्रकाश दूबे एवं टीम ने कार्रवाई शुरू की।
पुलिस टीम ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर ठगी की धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद आवेदक द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त अनुतोष के आधार पर ₹1,00,000 की पूरी धनराशि उसके बैंक खाते में वापस करा दी गई।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित संजय कुमार गुप्ता ने थाना उभांव पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम की प्रशंसा की।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
- दिनेश पाठक, प्रभारी निरीक्षक, थाना उभांव
- सूर्यप्रकाश दूबे, साइबर प्रभारी, थाना उभांव
- क0अ0 राकेश यादव, थाना उभांव
- का0 विजय नारायण सिंह, थाना उभांव
सोशल मीडिया सेल, बलिया पुलिस
