समाजवादी पार्टी नाकारात्मक बात करती है, ओमप्रकाश राजभर पत्रकार भाईयों के लिए मनोरंजन के साधन है- मंत्री अनिल राजभर

बिल्थरारोड। भारतीय जनता पार्टी विकास की बात करती है ,वही समाजवादी पार्टी के लोग नाकारात्मक बात करते है। उक्त बाते प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने पत्रकारों से चौकियामोड़ में शनिवार को आयोजित श्रम विभाग उत्तरप्रदेश प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय द्वारा वृहद रोजगार मेला में बातचीत के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पत्रकार भाईयों के लिए मनोरंजन के साधन है। रोजगार मेले का पूर्व मंत्री व भाजपा नेता छट्ठू राम के संयोजकत्व में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने दीप प्रज्वलित कर किया। पूर्व मंत्री छट्ठू राम ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व अन्य अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया। वही श्रम एवं सेवायोजन विभाग के डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार एवं अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर व सभी अतिथियों को बुके भेंट किया। इस मौके मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि डबल इंजन की योगी जी की सरकार ने युवाओं को रोजगार लेकर आयी है। कहा कि रोजगार एक बड़ा मुद्दा है। सरकार ने 14 लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया। प्रदेश की सरकार ने जितनी नौकरी महिलाओं को देने का काम किया है उतना देश की कोई राज्य सरकार ने नही दिया है। कहा कि योगी आदित्यनाथ जी की सरकार हर परिवार का आंकड़ा लिया जा रहा है। सरकार ने संकल्प लिया है कि समाज के हर वर्ग और परिवार को रोजगार व नौकरी दी जाएगी। हमारा प्रदेश देश मे सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत विदेश में नौकरी करने के लिए नौजवानों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में 882 लड़कियों के हाथ पीले करने के लिए 55 हजार का चेक उनके अभिभावकों को श्रम विभाग द्वारा दिया गया। निर्माण कामगार अंत्येष्टिउ सहायता योजना के अंतर्गत 25 लाभार्थियों के सापेक्ष कुल 6 लाख 25 हजार का चेक प्रदान किया गया। साथ ही 2 हजार युवाओं को विभिन्न कम्पनियों में रजिस्ट्रेशन कर रोजगार प्रमाण पत्र दिया गया। मंत्री ने विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन श्रम विभाग में कराये। हमारी सरकार श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा साढ़े 8 करोड़ लोगों को लाभ पहुँचाने जा रही है।वही अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं के रोजगार के दरवाजे खुलेंगे। कहा कि आज हमारी सरकार हर नौजवान के हाथों को मजबूत करने के लिए रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार गरीब और युवाओं की सरकार है। कार्यक्रम को सांसद रविन्द्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, पूर्व सांसद बब्बन राजभर, भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, जिला महामंत्री आलोक शुक्ला ने सम्बोधित किया। इस मौके पर जिला श्रम परिवर्तन अधिकारी जितेन्द्र कुमार, भाजपा नेता प्रमोद सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता ,पंकज मिश्र, देवेन्द्र गुप्ता, डॉ दयानन्द वर्मा, शेषनाथ आचार्य, शशि चौरसिया , रणजीत कुशवाहा, सुशीला भारती, रम्भा तिवारी, रणजीत सिंह आदि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोकगीत गायक व अभिनेता गोपाल राय और गायिका श्वेता शर्मा ने कार्यक्रम में अपने फन का जलवा बिखेरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *