प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गए 5 वर्षीय मासूम की विद्यालय स्टाफ की लापवाही से गढ्ढे में डूबने से मौत

बिल्थरारोड। शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली में आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गए 5 वर्षीय मासूम की विद्यालय स्टॉफ़ की लापरवाही से विद्यालय के समीप स्थित गढ्ढे में डूबने से मौत हो गयी। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी । प्राप्त जानकारी के अनुसार मिश्रौली गांव निवासी अंशुमान 5 वर्ष पुत्र सतीश गुप्ता प्राथमिक विद्यालय के आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ता था। बुधवार को भी वह पढ़ने गया था। स्कूल में जाने के बाद विद्यालय का गेट न बन्द होने से स्कूल स्टॉफ़ की लापरवाही से अपना बैग रखकर दो अन्य बच्चों के साथ बाहर खेलने चला गया। कुछ देर बाद दो बच्चे अंशुमान के घर जाकर उसकी माँ को गढ्ढे में डूबने की बात कहे। माँ तुरन्त पहुँचकर गढ्ढे से बाहर निकालकर अन्य के साथ सीएचसी सीयर ले गयी। जहाँ डॉक्टर ने अंशुमान को मृत घोषित कर दिया। मृत अंशुमान के पिता का आरोप है कि पूर्व में भी स्कूल में बैग रखकर बच्चों के साथ बाहर गया था। जिसकी शिकायत स्कूल के प्रधानाध्यापिका चंद्रावती से की गई थी कि गेट बंद रखिए। आज स्कूल की लापरवाही से यह घटना घटित हो गयी। प्रधानाध्यापिका चन्द्रावती देवी का कहना है कि विद्यालय में नाम दर्ज नही है । आंगनबाड़ी में नाम दर्ज है। अंशुमान के पिता का कहना है। आंगनबाड़ी भी स्कूल परिसर में ही है। घटना का दोषी स्कूल स्टॉफ़ है। दो भाइयों में अंशुमान छोटा था। इस घटना माँ और पिता का रोते- रोते बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कागजी करवाई शुरू कर दिया।
