पुण्यतिथि पर हुई श्रद्धांजलि सभा

बेल्थरारोड। भोजपुरी लोक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष मनोज प्यारे के पिता श्री किशुन प्रसाद गुप्ता की प्रथम पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमे उनके चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान उनका भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर आनंद जायसवाल, अमित शर्मा, आनंद आर्य, संजय गुप्ता, बब्लू प्यारे इत्यादि मौजूद रहे।
