उभांव पुलिस ने 02 राशि गोवंश पशु, 01 पिकअप तथा 01 अदद अवैध चाकू के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बिल्थरारोड। उभांव पुलिस को मंगलवार के सुबह साढ़े 10 बजे 02 राशि गोवंश पशु, 01 पिकअप तथा 01 अदद अवैध चाकू के साथ दो अभियुक्तों को  गिरफ्तार करने में सफलता मिली।प्रभारी निरीक्षक उभांव  विपिन सिंह  ने बताया कि उ0नि0  पंकज सिंह व उ0नि0 सूर्यपाल मय फोर्स को मुखबीर से रोडवेज बस स्टेशन बेल्थरारोड के पास से एक पिकअप से गोवंश ले जाने सूचना मिली।  सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँचकर पिकप पर लदे 02  गोवंश पशु तथा एक अदद नाजायज चाकू के साथ दो अभियुक्तों
पियूष यादव पुत्र जयमंगल यादव उम्र 23 वर्ष निवासी धनौती थाना गड़वार जनपद बलिया ,धनजी सिंह पुत्र अंजनी सिंह ग्राम धनौती थाना गड़वार जनपद बलिया , निवासी मेउली थाना पकड़ी को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध  पशु क्रूरता अधिनिय व धारा 4/25 A Act के तहत  मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने जेल भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री पंकज सिंह ,उ0नि0 सूर्यपाल थाना उभांव  मय हमराह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *