मधुबन मार्ग पर टेम्पो और पिकप की टक्कर में एक युवक की मौत व एक गम्भीर रूप से घायल

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के मधुबन मार्ग पर मंगलवार की रात्रि तेंदुआ गांव के समीप टेम्पो और पिकप की जोरदार टक्कर में 30 वर्षीय टेम्पो चालक की घटना स्थल पर मौत हो गयी जबकि एक 25 युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर उभांव डीके श्रीवास्तव मौके पर पहुँचकर युवक के शव को कब्जे में ले लिया और घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी सीयर पहुँचाया जहाँ डॉक्टर ने स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार स्थानीय नगर से फतहपुर मंडाव निवासी टैम्पो चालक मोहम्मद रावत शेख 30 वर्ष पुत्र इकबाल मंगलवार की रात को मधुबन की तरफ जा रहा था अभी वह तेंदुआ गांव के समीप पहुँचा था कि विपरीत दिशा से आ रही पिकप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जबरजस्त था कि टेम्पो चालक मोहम्मद रावत शेख पुत्र इकबाल को टेम्पो का बाडी काटकर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गयी थी। वही उसके साथ बैठा एक युवक याकूब 25 वर्ष पुत्र सफीक गम्भीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने मोहम्मद रावत शेख के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *