क्षेत्र के दो होनहारों ने यूपीपीएससी में सफलता अर्जित किया, बेटी बनी एसडीएम तो बेटा बना डिप्टी एसपी

बिल्थरारोड। क्षेत्र के दो होनहारों जिसमे एक लड़की व एक लड़के ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की 2022 की परीक्षा में सफलता अर्जित कर क्षेत्र सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है । क्षेत्र के भुजैनी गांव निवासी आलोक कुमार सिंह पुत्र रामबचन सिंह ने यूपीपीएससी परीक्षा उतीर्ण कर डिप्टी एसपी पद पर चयनित हुए है। इनके पिता जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक है। पिता के अनुसार आलोक कुमार सिंह शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। हाई स्कूल व इण्टर की परीक्षा ज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंड्री स्कूल भीमपुरा से व आईआईटी बीएचयू से किए है। आलोक कुमार सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है। वही लोहटा पंचदौरा निवासी श्रेता मिश्रा पुत्री डीएन मिश्र ने यूपीपीएससी परीक्षा में प्रदेश में 17 स्थान प्राप्त कर एसडीएम पद पर चयनित हुई है। श्रेता वर्तमान में असिस्टेंट कमिश्नर उद्योग के पद पर लखनऊ में कार्यरत है। इनके पिता डीएन मिश्र प्रयागराज से सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त है और इनकी माँ गृहणी है। उन्होंने अपने सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *