आगलगी की घटना से पीड़ित किसानों से मिले विधायक हंसू राम

बिल्थरारोड। क्षेत्र के बरौली ग्रामसभा में अज्ञात कारणों से लगी आग में किसानों का सैकड़ो बीघा जली गेँहू की फसल की जानकारी होने पर शनिवार को क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने बरौली पहुँचकर पीड़ित किसानों से मिले। इस दौरान विधायक ने पीड़ित किसानों को फसल का उचित मुआवजा देने के लिए जिलाधिकारी से मोबाइल फोन से बात किया। साथ ही उन्होंने हल्का लेखपाल से फसल का सही आकलन करके मुआवजा लगाने का निर्देश दिया। इस मौके पर भासपा के जिला उपाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार यादव, जिला महासचिव मिथिलेश राजभर, राजबहादुर यादव, अरबाज खान, उमेश अम्बेडकर आदि मौजूद रहे।
