भाजपा की सरकार मे न तो वकील सुरक्षित है ,न पत्रकार सुरक्षित ,न ही किसान नौजवान छात्र मजदूर और न तो महिलाएं सुरक्षित है- अमानुल हक अब्बासी

बिल्थरारोड। हापुड़ मे अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किये बर्बरतापूर्ण किये गए लाठीचार्ज पर उपाध्यक्ष तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन बेल्थरा रोड व सपा के प्रदेश सचिव अमानुल हक़ अब्बासी (एडवोकेट) ने इस घटना की निंदा किया है उन्होंने कहा कि हापुड़ मे अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर बुरी तरह से पीटा जाना बहुत ही गलत है और इसकी जितनी भी निन्दा की जाय कम है आज भाजपा की सरकार मे न तो वकील सुरक्षित है न पत्रकार सुरक्षित न ही किसान नौजवान छात्र मजदूर और न तो महिलाएं सुरक्षित है प्रशासन बेलगाम हो गया है लोगों को न्याय दिलाने वाला अधिवक्ता आज सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा सरेआम पीटा जा रहा है तो आम जन की क्या दशा होगी इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है आज देश और प्रदेश में हर तरफ भय का माहौल है पुलिस कस्टडी में लोगों की हत्या कर दी जा रही है सरकार मौन है सरकार जुर्म के ख़िलाफ़ आवाज उठाने वालो का दमन कर रही है चाहे वह आवाज उठाने वाला वकील हो पत्रकार हो या किसी भी राजनैतिक या सामाजिक संगठन का नेता या कार्यकर्ता ही क्यों न हो भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है और उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश की जगह अपराध प्रदेश बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *