मुजौना में स्व. शिवकुमारी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

सीयर ब्लॉक प्रमुख श्री आलोक कुमार सिंह की माता स्वर्गीय शिवकुमारी देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक आवास मुजौना में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि, राजनीतिक हस्तियां, अधिकारी तथा समाजसेवी उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा में मनियर क्षेत्र के वरिष्ठ राजनीतिक व्यक्तित्व विजय सिंह, भाजपा नेता विपुलेंद्र सिंह ‘मस्त’, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, पूर्व विधायक गोरख पासवान, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव, सीयर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी फैसल आलम, रसड़ा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी शिवांकित वर्मा तथा उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ला सहित कई ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्व. शिवकुमारी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।
गौरतलब है कि स्व. शिवकुमारी देवी पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुकी थीं और समाजसेवा के क्षेत्र में काफी सक्रिय थीं। उन्होंने अपने जीवनकाल में क्षेत्र के लोगों की सेवा और मदद को हमेशा प्राथमिकता दी।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने अपने निजी और सार्वजनिक जीवन में जो कुछ भी सीखा और पाया है, वह अपनी माता से मिले संस्कारों और विचारों की देन है। उन्होंने कहा कि उनकी मां हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने के लिए प्रेरित करती थीं और जीवन भर इसी भावना के साथ कार्य करती रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *