भाजपा कार्यकर्ताओं पर उभांव थानाध्यक्ष द्वारा किये गए फर्जी मुकदमे को लेकर प्रभारी मंत्री दयालु से मिले मण्डल अध्यक्ष व पदाधिकारी

बिल्थरारोड। उभांव थाना के नवागत थानाध्यक्ष के आ जाने से लोगो मे न्याय की उम्मीद जगी थी किन्तु थाना पूरी तरह दलालों की भेंट चढ़ गया है। उक्त आरोप भाजपा के सीयर मण्डल अध्यक्ष दिलीप सिंह ने बातचीत के दौरान कही। उनका कहना है कि थाने पर सुबह से लेकर शाम तक थाना गेट से लेकर थाना प्रभारी के कक्ष तक मंडराते रहते है। हालात इस कदर है कि दलालो के कारण पीड़ित पक्ष न्याय पाने से बंचित रह जाते है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री सिंह और अरुण तिवारी व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले के प्रभारी मंत्री से मिलकर आरोप लगाया कि उभांव थानाध्यक्ष द्वारा कोरा आश्वासन देकर पीड़ित को न्याय देने के बजाय उन पर ही और भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा कर दे रहे है। दलालों के थाने पर हावी होने के कारण फरियादियो को न्याय मिलना मुश्किल हो गया है। आरोप है कि थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा फरसाटार गांव में मारने वाले के बजाय दलाल के कहने पर भाजपा कार्यकर्ता पर फर्जी मुकदमा कर दिया गया है। जबकि दलित युवक व अन्य को मारने के लिए दर्जनों की संख्या में दौड़ रहे युवकों का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो गया है। ऐसे में समाचार पत्र इस वीडियो की पुष्टि नही करता है।सीयर मण्डल अध्यक्ष दिलीप सिंह, अरुण तिवारी सहित अन्य मण्डल अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारियो ने पूर्व विधायक धनन्जय कनौजिया, पूर्व विधायक गोरख पासवान की मौजूदगी में शुक्रवार की शाम एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुँचे प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु व जिलाध्यक्ष से मिलकर कहा कि उभांव थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमा कर पार्टी की छवि खराब किया जा रहा है। उन्होंने थानाध्यक्ष पर आवश्यक करवाई की मांग किया।
