मुख्य सचिव ने भाईयो संग किया अपने कुलदेवी का पूजन-अर्चन
मंदिर के विकास में होगा कुछ बेहतर-मुख्य सचिव
बिल्थरारोड /उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने यहां कहा कि सोनाडीह में इलाके का प्राचीन मंदिर है, यहां पर भगेश्वरी, परमेश्वरी मंदिर के साथ हनुमान जी का मंदिर है। यहां चैत मास में एक माह का विशाल मेला लगता है। जहां भारी भीड़ लगता है। यह महत्वपूर्ण स्थान है। जहां जिला प्रशासन की ओर से यहां जनहित की दृष्टि से मंदिर की साफ-सफाई, रंगाई पुताई, मरम्मत के अलावे टाईल्स भी लगवा दिया गया है। इस मंदिर परिसर में अभी भी काम करने की गुजाईश है जिस पर मंथन तथा विचार किया जा रहा है। मीडिया के सवाल पर मुख्य सचिव मिश्र ने कहा कि सीयर-सोनाडीह मार्ग
उप्र प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क है। उसे मरम्मत किये जाने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी बता रहे है कि वह अतिशीघ्र मरम्मत पूर्ण हो जायेगा, इस पर काम शुरू हो गया है। मीडिया के सवालों के जबाब में उन्होने स्पष्ट करते हुए कहा कि जनहित में मंदिर परिसर से जुड़े सभी रास्ते दुरुस्त होगें। मैं देख चुका हूं, तो ये काम अब नही रुकेगा, सभी हो जायेगें। जो पूरे होने के बाद इसके फोटो व बीडीओ सभी मेरे पास आ जायेगें। जिसका लाभ जनता को मिलेगा।
उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ब्यक्तिगत कार्यक्रम के तहत अपने तीन सगे भाइयों संग रविवार की प्रातः 8 बजे क्षेत्र के ग्राम सोनाडीह में मां परमेश्वरी तथा मां भागेश्वरी के मंदिर में पहुंच कर विधि विधान से पूजन अर्चन कर आरती कर मां को चुनरी तथा प्रसाद चढ़ाया और दान दक्षिणा भी दिया। पंडित शशिकुमार शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन सम्पन्न कराया। मां की वेदी स्थल पर सचिव मिश्र संग सभी भाईयों तथा जिले के डीएम रविन्द्र कुमार व सीडीओ प्रवीण कुमार वर्मा ने भी माथा टेका। इसके अलावे परिसर में स्थापित राधा कृष्ण मंदिर, हनुमान मंदिर, काली मंदिर, आदि मंदिरों में भी माथा टेका।
मुख्य सचिव ने पूजन अर्चन के उपरान्त पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। पोखरी के तट पर पांच पौधों का उन्होने अधिकारियों संग पौधरोपण भी किया, साथ ही पोखरी की सुंदरीकरण कराने का आदेश दिया।
मुख्य सचिव मिश्र संग पूजा पाठ के दौरान जिलाधिकारी रविन्दर कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गाशंकर तिवारी, डीएफओ अमित कुमार, जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा, जिला पंचायतराज अधिकारी यतेन्द्र सिंह यादव, एसडीएम बेल्थरारोड श्रीमती सीमा पाण्डेय, एसडीएम ए.आर. फारुकी, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह,सीओ रसड़ा मो0 फहीम अहमद, सीओ बांसडीह शिव नारायन वैस, नायब तहसीलदार सीयर दीपक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार भीमपुरा अनिल कुमार यादव आदि मौजूद रहे।


