विद्यालयों, कार्यालयों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस

बिल्थरारोड। आजादी के 78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को नगर व क्षेत्र में लोगों में उत्साह रहा। इस दौरान विद्यालयों व सरकारी कार्यालयों पर झंडारोहण की धूम रही। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालयों पर आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन रेनू गुप्ता व प्रतिनिधि पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने संयुक्त रूप से झंडारोहण किया। सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव में विद्यालय के डायरेक्टर डॉ जेआर मिश्रा, नवजीवन इंग्लिश स्कूल पर प्रिंसिपल ग्रेसी जान,एमएमडी पब्लिक स्कूल ससना बहादुरपुर में विद्यालय चेयरमैन प्रतीक राज सिंह, सेंट्रल पब्लिक स्कूल पर प्रबन्धक सतीश दुबे, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल कीड़ीहरापुर में  प्रबंधक  गिरधर यादव व प्रिंसिपल दीपा पाल ने सँयुक्त रूप से तथा सीएमबी इंटरनेशनल स्कूल पिपरौली में डायरेक्टर सुनील यादव ने झंडारोहण किया। फतेह बहादुर सिंह शिव शंकर सिंह महाविद्यालय पर विद्यालय प्रबंधक रविशंकर सिंह पिक्कु,  स्व0 केशव प्रसाद पीजी कालेज ससना बहादुरपुर में प्रबन्धक इन्द्रप्रताप सिंह इन्नू, डीएवी इंटर कॉलेज पर प्रबन्धक अनूप हेमकर ने झंडारोहण किया।देवराज इन्टर कालेज पशुहारी पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल व प्रधानाचार्य अभयेश मिश्र ने झंडारोहण किया गया। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम निशांत उपाध्याय, थाना उभांव पर इंस्पेक्टर विपिन सिंह, सीयर पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी देवेन्द्र कुमार के साथ ही अन्य सरकारी कार्यालयों में उनके प्रभारियों द्वारा झंडारोहण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *