भागलपुर पुल पर सुसाइड नोट छोड़ m.a. की छात्रा ने नदी में लगाया छलांग !

उभांव थाना क्षेत्र के भागलपुर पुल से बृहस्पतिवार को एक युवती के घाघरा नदी में कूद कर अपनी जान देने का मामला प्रकाश में आया है। पुल पर मिले युवती का सुसाइड नोट व बैग के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है। राहगीरों की सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने बैग और सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया।
घटना स्थल पर मिले सुसाइड नोट में युवती ने अपना नाम साधना कुशवाहा पुत्री जयप्रकाश कुशवाहा ग्राम मटवा तिवारी, भाटपाररानी, देवरिया लिखा है। पत्र में जिक्र किया है कि उसने अपने घरवालों को धोखा दिया तथा उनसे झूठ बोला। युवती ने अपनी मौत का जिम्मेदार स्वयं को बताया है। उसने लिखा है कि, मैं ऐसा इसलिए कर रही हूं कि मैंने किसी पर भरोसा किया, जो मेरी सबसे बड़ी गलती थी। मैं पापा की लाडली बेटी हूं। वह लोग मेरे बिना कैसे रह पाएंगे। युवती ने सुसाइड नोट में अपने पिता और भाई का मोबाइल नंबर भी लिखा है।
यह दीगर है कि उक्त युवती को नदी में छलांग लगाते समय किसी ने नहीं देखा। पुलिस व राहगीर उसके बैग और सुसाइड नोट के आधार पर उसके सुसाइड करनेका अनुमान लगा रहे हैं। लोगों का मानना है कि युवती के सुसाइड का कारण प्रेम प्रसंग में धोखा मिलना है। इस सम्बन्ध में प्रभारी थानाध्यक्ष मदनलाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है तथा युवती के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक युवती के शव के बारे मे कुछ पता नहीं चल सका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *