राशन कार्ड पात्रता सूची से नाम काटने को लेकर पुनः जोड़ने के लिए दिया एसडीएम को पत्रक

बिल्थरारोड। पात्र गृहस्थी योजना के अंतर्गत राशन कार्ड पात्रता सूची में जुड़े लाभार्थियों का राशन कार्ड पात्रता सूची से पात्र गरीबो का नाम काट दिए जाने पर नगर के वार्ड नम्बर 5 के सभासद मोहम्मद सद्दाम ने उपजिलाधिकारी निशांत उपाध्याय को पत्र देकर पुनः पात्रों का राशन कार्ड सूची में नाम जोड़ने का मांग किया है। दिए गए पत्र में सभासद मोहम्मद सद्दाम ने उल्लेख किया है कि गरीब पात्र लोगो का केवाईसी कराने के बाद भी राशन कार्ड सूची से काट दिया गया है। और काटा भी जा रहा है। जो लोग पात्र नही है उनका नाम राशन कार्ड पात्रता सूची में है। जबकि गरीब पात्रों को अधिकार से वंचित कर दिया गया है। उन्होंने गरीब पात्रों का नाम पुनः राशन कार्ड सूची में जोड़ने का मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *