युवक ने फांसी के फंदे से लटककर मौत को गले लगाया

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के टंगुनिया गांव में एक 20 वर्षीय युवक ने मंगलवार की रात्रि पेड़ की डाली पर फांसी के फन्दे से लटककर अपनी जीवन इहलीला समाप्त कर लिया। इसकी जानकारी परिजनों को बुधवार के सुबह में हुई। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुँचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार टंगुनिया गांव निवासी गौतम कुमार 20 वर्ष पुत्र स्व0 रामसोच मंगलवार की शाम को एक बर्थडे पार्टी में गया था। बुधवार की सुबह जब गौतम जब घर नही आया तो परिजन खोजने का प्रयास किया। गांव के बगल में गौतम एक बगीचे में पेड़ की डाल पर मफलर सहारे फांसी लगाकर लटका हुआ था जिसे देख परिजन आवाक हो गए। लोगो द्वारा इसकी सूचना उभांव पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुँचकर युवक के शव को फांसी के फंदे से उतरवा । और शव को कब्जे में लेकर कागजी करवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण पता नही चल सका। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *