बिल्थरारोड/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का होली मिलन समारोह जातिवाद मिटाने का लिया गया संकल्प !

बिल्थरारोड  /बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-बेल्थर रोड नगर इकाई के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन राधिका मैरेज लान के प्रांगण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र मोहन जी, विभाग व्यवस्था प्रमुख,आरएसएस बलिया रहे। मंचासीन अतिथि गण का सम्मान अंगवस्त्र दे कर नगर के स्वयंसेवकों ने किया।जिला संघचालक डॉ.राम बाबू जी,सह जिला संघचालक श्री लालबचन जी,नगर संघचालक श्री संजय जी,जिला कार्यवाह श्री सतीश जी एवम इस सामाजिक सद्दभाव के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं श्रीमती राधिका देवी जी की मंच पर गरिमामयी उपस्थिति रही। सरस्वती शिशु मंदिर के छात्राओं ने मनमोहक व प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि श्री देवेन्द्र जी में अपने बौद्धिक में होली के उत्सव पर प्रकाश डालते हुए बताया की आज समाज में जातिवाद की कुरीतियां व्याप्त हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसी कुरीति को समाप्त करने व अपने सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु विगत १०० वर्षों से कार्य कर रहा है।श्री देवेंद्र जी ने आह्वान किया कि जिस प्रकार से हम सभी हिंदू भाई बहन महाकुंभ में स्नान करने के पश्चात ये अनुंभव किए कि हम सबकी जाति सिर्फ हिंदू है।ठीक उसी प्रकार से समाज में या घर में या अपने व्यवसाय में हम स्वम् को सनातनी हिंदू समझना आरम्भ करेंगे तो जातिवाद की परंपरा समाप्त होगी और हम सभी सनातनी एक साथ मिलकर राष्ट्र निर्माण में अपना कर्तव्य निभायेंगे। आज इस सद्भाव के उत्सव पर हम सभी को दृढ़ संकल्पित होना है कि हम सभी को आपसी वैमनस्यता को भूल कर एक साथ मिल कर रहना है।उन्होंने ने कहा कि संघ शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य करता है और शाखा में राष्ट्र भावना और भारतीय संस्कृति की रक्षा हेतु सर्वत्र आहुति करने की प्रेरणा मिलती है। अतः आप सबसे आग्रह है कि संघ की शाखा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का प्रयास होना चाहिए।
मंचासीन अतिथि परिचय व मंच का संचालन जिला प्रचार प्रमुख डॉ.आलोक गिरि ने किया।उक्त समारोह में हजारों की संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक,माताएँ,बहने व विचार परिवार के लोग शामिल हुए।अबीर गुलाल व फूलों की होली खेल कर एक दूसरे को शुभकामनाएं देने के बाद भारत माता की आरती की गई।सहभोज के उपरांत भव्य समारोह का समारोप हुआ।इसके उपरांत नगर कार्यवाह पवन वर्मा ने एक एक जनो की उपस्थिति व सहयोग के लिए आभार ब्यक्त किया।आयोजन में प्रमुख रूप से सह जिला कार्यवाह वेदप्रकाश जी, प्रेम प्रकाश जी, नगर कार्यवाह रसड़ा संजय सिंह, विजय सिंह, अजय पटेल, अशोक गुप्ता, सर्वजीत वर्मा, राजेश गुप्ता, प्रदीप सोनी, जय शीव यादव, डा० राघवेंद्र मिश्रा,विवेक श्रीवास्तव,हेमंत शुक्ला, आदित्य गुप्ता, जयप्रकाश गिरि, संतोष गुप्ता,राजेश वर्मा मुवी, जयप्रकाश वैद्य, गोरख मद्बेशिया, पिंटू मौर्या, संदीप गुप्ता, रवि आर्य, भरत जायसवाल, जय बहादुर मद्बेशिया, अनुप हेमकर, मुरारी वर्मा, अरुण मद्बेशिया, सुरेश गुप्ता,संजय गुप्ता, धर्मेन्द्र सोनी,सुरेश मौर्या,कमलेश गुप्ता, अंचल सर्राफ, ओमजी सिंह, प्रवीण, सुमित, कान्हा, आयूष,आदित्य, पवन, अमन, अश्विन, रौशन, पंखुड़ी, अंशिका, खुश्बू , जिला संपर्क प्रमुख अमित सिंह सहित काफी संख्या में मातृशक्ति, बहने, नगर के सम्मानित जन, नन्हे मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *