मकरसंक्रांति पर्व पर स्नान व पूजन अर्चन हेतु सरयू नदी तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब


बिल्थरारोड । मकरसंक्रांति के पावन पर्व पर मंगलवार को श्रद्धालुओं की आस्था भीषण ठण्ड पर भारी रहा।सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सरयू नदी के तट पर स्नान करने के लिए आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा।क्षेत्र के तुर्तीपार, बेल्थराबाजार, हल्दीरामपुर गांव के सरयू नदी के तट पर हजारों श्रद्धालुओ ने स्नान किया। तथा पूजन अर्चन कर दान- पुण्य किया और दही, तिलवा और गुड़ , चूड़ा, लाई खाया। इस मौके पर नदी तट पर लगे मेले की दुकाने से छोले , फुल्की व अनेक प्रकार के लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। महिलाएं मेले में लगी दुकानों से सौंदर्य प्रसाधन भी खरीदी नजर आयी। ग्रामीण क्षेत्रो में भी महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने सुबह में स्नान कर दान पुण्य किया। वही सुरक्षा के मद्देनजर इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह दलबल के साथ मेला क्षेत्र व नदी तट का चक्रमण करते रहे।
