घर मे घुस कर जाति सूचक गाली देने , मारने पीटने , आभूषण छिनने का आरोप लगाते हुए एक ज्ञात और 5 अज्ञात के खिलाफ महिला ने दी तहरीर

मौके पर एकत्रित लोग

बिल्थरारोड। नगर के वार्ड नम्बर 13 निवासी पूनम पत्नी प्रदीप कनौजिया ने एक ज्ञात और पांच अज्ञात युवकों पर घर मे घुसकर मारपीट करने, जाति सूचक गाली देने व मोबाइल तथा सोने का चैन छीनने का आरोप लगाते हुए उभांव थाने में तहरीर दी है। पूनम द्वारा पुलिस को दिए गए तहरीर में उल्लेख किया गया है कि हम अपने पति के साथ सब्जी खरीदकर कार से वार्ड नम्बर 13 कृषिमंडी के समीप स्थित अपने घर गये। इसी बीच स्कार्पियो गाड़ी से गड़वार थाना क्षेत्र के कुकुरभूक्का निवासी कृष्णानन्द उर्फ राहुल यादव पुत्र हृदयानन्द यादव के पांच अज्ञात लोग आए और घर मे घुस गए और जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए भद्दी भद्दी गाली देते हुए हमारे पति प्रदीप को मारने पीटने लगे। जब उनको बचाने गयी तो हमारा मोबाइल, गले का सोने का चैन व कान की बाली खींच लिए  शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए स्कार्पियो से भाग निकले। इस घटना की तहरीर  पीड़िता पूनम ने उभांव थाने में देते हुए आवश्यक करवाई की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *