बाल-बाल बचे इंस्पेक्टर रसड़ा ! गोलीकांड के आरोपी प्रिन्स सिंह को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, पिस्टल के साथ गिरफ्तार!!

रसड़ा (बलिया)। थाना रसड़ा क्षेत्र में जून महीने में हुए चर्चित गोलीकांड के मुख्य आरोपी मानवेन्द्र सिंह उर्फ प्रिन्स सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम पर फायरिंग करने की कोशिश में आरोपी को पुलिस की जवाबी गोली पैर में लग गई। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सीएचसी रसड़ा में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रिन्स सिंह ने 13 जून को अपने साथियों संग धन्नू राजभर को गोली मारी थी और वारदात के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल से पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने घटना में प्रयुक्त असलहे को नगहर-चांदपुर-डुमरिया मार्ग पर छिपाकर रखने की बात कबूल की।
गुरुवार देर शाम SHO विपिन सिंह व विवेचक उपनिरीक्षक देवी प्रसाद मिश्रा की टीम आरोपी को लेकर बताए स्थान पर पहुंची। पुलिया के पास आरोपी ने मौका पाकर पिस्टल निकाल ली और SHO को निशाना बनाकर फायर कर दिया। गनीमत रही कि SHO बाल-बाल बच गए। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। मौके से .32 बोर की पिस्टल, दो जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घायल आरोपी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *