Ballia News : लापरवाही और अनुशासनहीनता पर दो उपनिरीक्षक निलंबित — एसपी ओमवीर सिंह की सख्त कार्रवाई


बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने विभागीय अनुशासन और जवाबदेही को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए दो उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, 13 अक्टूबर 2025 की शाम बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा मोड़ पर ऑटो और बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान वकील यादव पुत्र स्व. बेचू यादव को गंभीर चोटें आईं, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को समय से न देने और लापरवाही बरतने के आरोप में उप निरीक्षक सरिमन सोनकर को निलंबित किया गया है।

वहीं, थाना सिकंदरपुर में पंजीकृत धारा 109, 110, 115(2) बीएनएस के अंतर्गत विवेचनात्मक कार्यवाही में कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, शिथिलता और अनियमितता बरतने के आरोप में उप निरीक्षक शकील अहमद को भी सस्पेंड किया गया है।

एसपी ने कहा कि विभाग में अनुशासनहीनता और उदासीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्तव्य में चूक करने वाले अधिकारियों पर आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *