उभांव थाना क्षेत्र के नरला गांव में रविवार रात्रि को साढू के घर आई बारात में शामिल होने गए अधेड़ की हत्या



बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के नरला गांव में रविवार रात्रि को साढू के घर आई बारात में शामिल होने गए अधेड़ की लाठी डंडे से हमला कर हत्या कर दी गयी। इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना के बाद इंस्पेक्टर उभांव राजेन्द्र प्रसाद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर शादी को संपन्न कराया ।और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के बहुताचक उपाध्याय निवासी जीउत राम 55 वर्ष पुत्र स्व0 बलदेव राम अपने साढू महेन्द्र राम के घर नरला में लड़की आयी बारात में शामिल होने के लिए गए थे। रात्रि लगभग 8 बजे बारात के तरफ गए थे। वहां लगभग चार लोगों ने लाठी-डण्डे से जीउत के सिर पर हमला कर दिया। जिससे उनका सिर फट गया।किसी तरह वहाँ से जान बचाकर भागे जीउत ने अपने साढू महेन्द्र को इस घटना की जानकारी दी। इस दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही साढू के घर और उनके परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को देते हुए उनका शव परिजनों द्वारा बहुताचक उपाध्याय घर लाया गया। उभांव इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने घटना स्थल का जायजा लेने उपरांत मृतक के घर बहुताचक उपाध्याय पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर कागजी करवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्ञात हो कि लगभग चार वर्ष पूर्व में नरला निवासी पूर्व महेन्द्र राम के पटीदारी में एक युवक की हुई मौत के आरोप में महेन्द्र और उनके लड़के जेल जा चुके है। पुलिस इस घटना को लेकर भी मामले की जांच कर रही है। आएदिन हो रही घटनाओं से लोगो मे दहशत व्याप्त है।
