वादे को निभाते हुए स्वर्गीय शिवकुमारी देवी के परिजनों ने डोमराजा को भेंट की कार

मुजौना की पूर्व प्रधान स्व. शिवकुमारी देवी के परिजनों ने उनके अंत्येष्टि के दिन डोमराजा को किए गए वादे के अनुसार कार भेंट की।उनके पति तथा मुजौना के पूर्व प्रधान श्री धर्मजीत सिंह जी ,
ज्येष्ठ पुत्र तथा सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह तथा महादेव कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप सिंह ” मंटू” ने संयुक्त रूप से डोम राजा को कार की चाभी दी।सिंह परिवार के इस कदम की चहुओर चर्चा है।
