पास्को एक्ट के फरार चल रहे अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अभियुक्त के घर पर चस्पा किया सीआरपीसी 82 की नोटिस



बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर निवासी भादवी की धारा 376, 506 व धारा 3/4 पास्को एक्ट के एक अभियुक्त के लम्बे समय से फरार होने पर विशेष सत्र न्यायालय बलिया द्वारा उक्त अभियुक्त के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस द्वारा मुनादी कराते हुए अभियुक्त के घर पर सीआरपीसी 82 की नोटिस चस्पा किया गया। इस सम्बंध में चौकी इंचार्ज सीयर देवेन्द्र कुमार ने बताया कि नगर के मालगोदाम रोड निवासी अभियुक्त राजेश गुप्ता उर्फ पप्पू पुत्र मोती गुप्ता के विरुद्ध वर्ष 2021 में भादवि की धारा 376, 506 व पास्को एक्ट की करवाई की गई है जो उस समय से फरार चल रहा है। जिसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा यह करवाई की गई है। उन्होंने बताया कि यदि अभियुक्त न्यायालय में हाजिर नही होता है तो उसके खिलाफ सीआरपीसी 82 के अंतर्गत पुलिस करवाई करेगी।एक अभियुक्त पहले से ही जेल में बंद है।
