स्कूल के प्रबन्धक की पत्नी ने फीता काट कर स्कूल की नवीन शाखा का किया उद्घाटन

बलिया जिला के बेल्थरारोड नगर स्थित ग्राम बीबीपुर में स्थापित सी0एम0बी0 इण्टरनेशल स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह ग्राम पिपरौली बड़ागांव में स्कूल की नई शाखा के उद्घाटन के मौके पर रविवार को अत्यन्त ही धूम-धाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान सभा क्षेत्र बैरिया के विधायक जयप्रकाश अंचल ने अपने स्व0 पिता एवं उत्तर प्रदेश सराकर में मंत्री रहे स्व0 शारदानन्द अंचल की शिक्षा के प्रति सोच की चर्चा करते हुए कहा कि कभी ऐसा भी समय ऐसा रहा जहां बच्चे तो दूर बच्चियों को स्नातक स्तरीय शिक्षा के लिए तरसना पड़ता था। लेकिन स्व0 अंचल ने अपने मंत्रित्वकाल में बलिया ही नही पूरे प्रदेश के सुदूर अंचलों में भारी पैमाने पर स्कूल व कालेज की स्थापना कराकर शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया। जिसका लाभ यहां के बच्चे व बच्चियों को भी आज मिल रहा है। उन्होने कहा कि उप्र में समाजबादी पार्टी की सरकार में कन्या विद्याधन वितरित करके बच्चियों को पढ़ने सामाजिक उत्थान के लिए प्रोत्साहित किया था। जिसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है।
उन्होने ग्राम पिपरौली बड़ागांव में सी0एम0बी0 इण्टरनेशल स्कूल की नई शाखा के शुभारम्भ करने पर स्कूल प्रबन्धन को धन्यबाद देते हुए निरन्तर प्रगति करने की शुभकामना भी दी।
स्कूल के बच्चों ने वार्षिकोत्सव के इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के रोचक प्रदर्शन प्र्रस्तुत किये। जिसे अभिभावकों संग सभी ने सराहा।
स्कूल के प्रबन्धक श्रीकान्त यादव की धर्म पत्नी श्रीमती सुशीला देवी ने फीता काट नये स्कूल का उद्घाटन किया। समारोह का शुभारम्भ इण्डियन बैंक शाखा तेन्दुआ के मैनेजर अभिषेक सिंह ने स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती संहिता सिंह संग दीप प्रज्वलित करके किया।
समारोह के सफलता पर प्रबन्धक श्रीकान्त यादव ने अपने सहयोगियों संग सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
इस कार्यक्रम में इन्द्रजीत सिंह, रितेश जायसवाल, बनारसी यादव, रमेश यादव, बीर बहादुर यादव पहलवान, अंगद यादव, रामाश्रय यादव फाईटर, अनिल यादव, सुमन्त राय, नागेन्द्र यादव, श्याम विहारी यादव के अलावे स्कूल परिवार की ओर से उमर, अमरजीत कुमार, नागेन्द्र कुमार यादव, रितेश श्रीवास्तव, गुलाब चन्द, आरती सिंह, सुष्मिता, निशा जैनम, मनिषा, व अकांक्षा आदि मौजूद रहीं। अध्यक्षता मोहन लाल यादव एडवोकट एवं संचालन कन्हैया लाल यादव एवं अमरजीत भारद्वाज ने संयुक्त रुप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *