बेल्थरा रोड में निकला भगवान जगन्नाथ का शोभा यात्रा ! पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद




बिल्थरारोड। हर वर्ष की भांति शुक्रवार को ठाकुर मन्दिर के पुजारी श्रीराम कुमार दास उर्फ नागा बाबा के नेतृत्व में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा हाथी , घोड़े व गाजे बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में आगे- आगे घोड़े और हाथी चल रहे थे। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान जगन्नाथ के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भक्ति गीतों पर थिरकते बालको की टोली समा बाध रही थी। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सीओ मोहम्मद उस्मान, इंस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह, पुलिस चौकी इंचार्ज सीयर मदनलाल सहित भारी संख्या में महिला व पुरूष पुलिस बल मौजूद रहे। इसी बीच जुलूस के कार्यकर्ताओं को संतोष कुमार समाजसेवी ने शरबत पिलाया।
