मूर्तियों को अंतिम रूप देने में लगे बंगाल से आए कलाकार




बिल्थरारोड। नवरात्र करीब आने के साथ ही दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर के बस स्टेशन रोड पर बंगाल के कारीगर देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे है। वैसे इस बार पूजा पर भी महंगई का असर दिखेगा। कारण कि निर्माण सामानों की महंगाई के कारण प्रतिमाओं के मूल्य में 15 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। बंगाली मूर्ति कलाकार मिथुन पाल का कहना है कि देवी दुर्गा व अन्य देवी देवताओं की मूर्ति का निर्माण का अंतिम दौर में चल रहा है। रँगाई का कार्य चल रहा है। लगभग सभी प्रतिमाएं बुक हो चुकी है। मूर्ति निर्माण में काली व पीली मिट्टी के प्रयोग के साथ ही बॉस, रस्सी आदि का प्रयोग किया जाता है। खासतौर पर बांस और पुवाल जरूरत के अनुसार प्रयोग किया जाता है। देवी प्रतिमाएं लगभग 10 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक कि बुक है। कहा कि सप्तमी से एक दिन पूर्व ही देवी प्रतिमाएं पूजा पण्डाल में स्थापित हो जायेंगी। नगर में बने देवी प्रतिमाओं को पूजा समितियों के सदस्यों द्वारा अपनी देख रेख में तैयार कराया जा रहा है।
