स्वर्णकार समाज के संगठन का हुआ विस्तार, नई टीम को सौंपी गई सामाजिक विकास की जिम्मेदारी !

बिल्थरारोड/
स्वर्णकार समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से संगठन का विस्तार किया गया है। इस विस्तार में समाज के सक्रिय और समर्पित लोगों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिससे समाज में एकजुटता और विकास को बढ़ावा मिल सके।

संगठन में अनूप कुमार हेमकर और मनोज सर्राफ को संरक्षक नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विवेक सर्राफ को दी गई है, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में पवन, मुरलीधर, कामाख्या, अनिल वर्मा और लखन सोनी को चुना गया है। धन्नू सोनी को महामंत्री, सर्वजीत को कोषाध्यक्ष और दिनेश कुमार व संजय वर्मा को आय-व्यय निरीक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा, प्रदीप और गौरव सर्राफ को मंत्री, बलिराम, अमित सोनी, अरुण वर्मा और सागर कुमार को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रबंधक पद पर यशवीर सिंह वर्मा, अंचल वर्मा और धर्मेंद्र सोनी को नियुक्त किया गया है। प्रचार मंत्री सत्यम और मीडिया प्रभारी के रूप में बिन्नू वर्मा व सूरज सर्राफ को चुना गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान और विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई है। सभी ने एकजुट होकर सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *