क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने क्षेत्र में लगभग एक दर्जन सीसी रोड का किया लोकार्पण

बिल्थरारोड । क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने बृहस्पतिवार को विधायक निधि से विधानसभा क्षेत्र के भीमपुरा नंबर 2 बगडीहा में 180 मीटर सीसी रोड, पशुहारी में 200 मीटर इंटरलॉकिंग रोड, ससना बहादुरपुर में 113 मीटर सीसी रोड, खंडवां में 113 मीटर सीसी रोड, हज़िया रामपुर में 220 मीटर सीसी रोड का लोकार्पण किया। जिसकी लागत करीब 36.45 लाख रूपए है। लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही। इस दौरान विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं। सभी वर्गों का विकास हो यही हमारी प्राथमिकता है। कहा कि कई गांव में सड़क निर्माण, लाईट सहित कई अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विधानसभा क्षेत्र में हर वर्ग को दी जा रही हैं। हमारा प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र में कोई भी गांव व मुहल्ला विकास से अछूता न रहने पाए। जिन गांवों में अब तक पक्की सड़क नहीं बनी है अथवा मुख्य मार्ग से नहीं जुड़े हैं उन्हें प्रत्येक दशा में जोड़ा जाएगा। विधायक ने ये भी कहा कि क्षेत्र में जो भी गांव विकास से वंचित हैं उनका विकास कराया जाएगा। निधि से जो भी विकास कार्य हो रहें हैं, विशेषकर उनकी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को समय समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर जयप्रकाश यादव, मिथिलेश राजभर, मनीष जायसवाल, उमेश अम्बेडकर ,अजय भारद्वाज, हरिंद्र राजभर, शैलेन्द्र राजभर ,रमेश कन्नौजिया ,हरिनाथ राजभर ,रामप्रीत राजभर ,धीरज यादव ,रणजीत यादव आदि उपस्थित रहे।
