पागल कुत्ते ने आधा दर्जन लोगों को काटा, ग्रामीणों ने लाठी डंडे से पीटकर पागल कुत्ते को मौत की नींद सुला दिया

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के पड़सरा नदौली गांव में सोमवार को अपराहन लगभग 12 बजे पागल कुत्ते ने चार महिला समेत आधा दर्जन लोगों को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को लाठी – डण्डे से पीटकर मार डाला। सभी का इलाज सीएचसी सीयर किया गया और रैविज इंजेक्शन लगा ।प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने घर के बरामदे में सो रहे गोलू कुमार 27 वर्ष को अचानक कुत्ते ने आकर पैर में काट लिया, शोर मचाने पर पागल कुत्ते ने कई घरों में पहुँचकर रामरती देवी 65 वर्ष, विद्यावती देवी 65 वर्ध, रामदेईया देवी 70 वर्ष सहित आधा दर्जन लोगों को बुरी तरह कई जगह काटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर दौड़ पड़े और दौड़ाकर पीट पीटकर पागल कुत्ते को मौत की नींद सुला दिया।
