प्रभावती बलिराम इन्टर कालेज सरयां डीहू भगत के प्रधानाचार्य ने कक्षा 12 व 10 में अव्वल स्थान पाने वाले छात्रों मिठाई खिलाकर बधाई दी



बिल्थरारोड। प्रभावती बलिराम इन्टर कालेज सरयां डीहू भगत के यूपी बोर्ड परीक्षा के आये परिणाम में कक्षा 12 और 10 में अव्वल स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिकिशुन यादव द्वारा माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उतीर्ण होने की बधाई व शुभकामनाएं दी। रविवार को आये यूपी बोर्ड परीक्षा के आये परिणाम में कक्षा 12 संजना शर्मा 84.6 प्रतिशत, गुंजा यादव 83.8 प्रतिशत, गुड़िया 83.6 प्रतिशत तथा हाईस्कूल में विपिन यादव 85.6 प्रतिशत, गोल्डेन यादव 85.5 प्रतिशत और अतुल शर्मा ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को विद्यालय परिवार ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर नवीन, हरिशंकर, आशुतोष, रामानन्द , रणधीर, रोहित, दिव्या शर्मा, शबा खातून आदि मौजूद रहे।
