अज्ञात कारणों से लगी आग पुलिस प्रशासन की मदद से आग पर काबू !

बिल्थरारोड / नगर में सीयर सीएचसी अस्पताल और जिला सहकारी बैंक के क्षेत्रीय ब्रांच के पीछे बगीचे में शनिवार को अचानक आग लग गई। जिससे निकल रहे धुएं के अंबार को देख नगर में हड़कंप मच गया। बगीचे के चारों तरफ रिहायशी मकान, सीयर अस्पताल और सहकारी बैंक की दीवार पूरी तरह से धुआं की जद में आ गया। सूचना मिलते ही उभांव थाना इंस्पेक्टर अविनाश सिंह और सीयर पुलिस चैकी इंचार्ज मदनलाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रशासन की मदद से आग बुझाने में लग गए। आग कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हो सका। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया था ।

नीलेश दीपु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *