बिल्थरा रोड: फिट इंडिया के तहत बिल्थरा रोड में दौड़ प्रतियोगिता

जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में फिट इंडिया के तहत जीएमएएम इंटर कॉलेज बेल्थरा रोड के खेल मैदान से पुरुष व महिला वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिला वर्ग से प्रिया प्रथम, सविता द्वितीय व नंदनी तीसरे स्थान पर रही। उधर पुरुष वर्ग में राजन प्रथम, सुरेश कुमार द्वितीय व अमन तृतीय रहे। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से 45 व महिला वर्ग से मात्र 10 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया।

सोमवार को फिट इंडिया के तहत जीएमएएम इंटर कालेज के खेल मैदान से दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। दौड़ को खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर सुनील चौबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतियोगियों ने जीएमएएम से अपना दौड़ शुरू कर रेलवे स्टेशन चौराहा, पूर्वांचल बैंक होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच सिर पर समाप्त हुई जिनमें पुरुष वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय तथा महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को खंड शिक्षा अधिकारी सीयर सुनील चौबे ने सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम में देवेंद्र कुमार वर्मा, प्रभाकर तिवारी, राकेश यादव, अरुण कुमार, भोला प्रसाद, मनजीत, विनोद मौर्या, छोटेलाल, विवेक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *