बिल्थरारोड :द केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक में एसोसिएशन के विस्तार और मजबूती पर चर्चा की गई
बिल्थरारोड/ द केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को एक मैरेज हाल में आयोजित किया गया। जहां एसोसिशन संरक्षक डा जगदीश जयसवाल और अध्यक्ष रविशंकर सिंह पिक्कू की मौजुदगी में एसोसिएशन के विस्तार और मजबूती पर चर्चा की गई। साथ ही एसोसिएशन के अधिकारियों के तीन वर्षीय वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने पर भी चर्चा हुई। वर्तमान अध्यक्ष रविशंकर सिंह पिक्कू ने कार्यकाल समाप्त होने पर अपना इस्तीफा देने का पेशकश किया लेकिन सर्वसम्मति से सभी दवा दुकानदारों ने वर्तमान अध्यक्ष रविशंकर सिंह पिक्कू के प्रति अपनी निष्ठा जताई। बैठक में अस्पताल गेट पर संचालित सभी छ दवा दुकानो को अब रोस्टर के अनुसार रविवार को बंद रखने का निर्णय लिया गया। अस्पताल गेट पर अब हर रविवार को रोस्टर के अनुसार दो ही दवा दुकान खुलेगी। एसोसिएशन ने बेल्थरारोड में लगातार बढ़ रहे गैर लाइसेंसी दवा दुकानों का एकस्वर से विरोध किया और निर्णय लिया कि इन पर कार्रवाई के लिए संगठन उच्चाधिकारी से वार्ता करेगी। बैठक में एसोसिशन सचिव प्रदीप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य कमल कुमार शर्मा, पन्नालाल गुप्ता, संजय गुप्ता, कमलेश जयसवाल, संजय कुमार मिंटू, राजेंद्र गुप्ता, गोपाल मोदनवाल समेत अनेक दवा दुकानदार मौजूद रहे।
नीलेश दीपु/ अभय मिश्रा

