भीमपुरा मनबढ़ शराबियों ने पुलिस के गाड़ी पर किया पथराव !मुकदमा दर्ज


बलियाः भीमपुरा थाना के गाड़ी पर कुचहरा गांव के पास मनबढ़ शराबियों द्वारा किए गए पथराव मामले में पुलिस ने छ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भीमपुरा पुलिस ने मामले में तीन लोगों को नामजद बनाया है और तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्जकर पुलिस ने शनिवार को छापामारी तेज कर दिया है। आपको बता दें कि शुक्रवार की रात कुचहरा गांव के नहर के पास शराब पी रहे मनबढ़ों को शराब पीने से मना किए तो वे पुलिस से ही उलझ गए और भीमपुरा पुलिस की गाड़ी संख्या यूपी 60 जी 0356 पर पत्थर फेंक भाग निकले। जिससे गाड़ी के पीछे का शीश टूट गया। जिस पर पुलिस ने फिलहाल कागज चिपका दिया है। गाड़ी के पीछे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
