क्षेत्रीय विधायक हंसू राम क्षेत्र की समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री और लोकनिर्माण मंत्री से मिले


बिल्थरारोड। क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने क्षेत्र के विकास के लिए गुरुवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक व लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से लखनऊ में मुलाकात कर पत्रक दिया। विधायक हंसू राम द्वारा प्रदेश के स्वास्थ्य, चिकित्सा मंत्री माननीय ब्रजेश पाठक से मिलकर बेल्थरा रोड सीएचसी को उच्चीकृत करने, गंभीर मरीजों के लिए आइसीयू सुविधा, वेंटीलेटर, अल्ट्रासाउंड आदि की सुविधा उपलब्ध कराने,फरसा टार,पशुहारी, इंद्रौली- मलकौली में चिकित्सकों की तैनाती करने तथा निर्माणाधीन खंदवा स्वास्थ केंद्र का शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने से संबंधित पत्र सौंपा गया । दूरभाष पर विधायक हंसू राम ने बताया कि मंत्री द्वय द्वारा शीघ्र उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।इस अवसर पर मेरे द्वारा गुलदस्ता भेंट कर मंत्री जी का स्वागत किया गया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हम लगे रहेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
अभय मिश्रा /नीलेश दीपु
