खेत में करंट दौड़ती छरकी से हादसा, सूअर की मौत, महिला बाल-बाल बची — समाजसेवी ने की मदद की माँग

बलिया। बिल्थरारोड तहसील के सोनाडीह गाँव में खेत में लगे बिजली के खंभे को रोकने के लिए लगाई गई छरकी में अचानक करंट प्रवाहित हो गया। इसी दौरान वहाँ पास खड़ी एक महिला उसकी चपेट में आते-आते बच गई, लेकिन झटका लगने से वह दूर जाकर गिर गई।
वहीं बगल में खड़ा एक सूअर करंट की पूरी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरा हुआ सूअर गर्भवती था, जिससे उसके पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई।
इस मामले को लेकर गाँव के समाजसेवी सोनू यादव ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस हादसे में नुकसान झेलने वाले गरीब सूअर पालन करने वाले परिवार की हर संभव मदद की जाए। साथ ही गाँव वालों ने बिजली विभाग से अपील की है कि खेतों के ऊपर से जा रही हाईटेंशन तारों और खंभों को जल्द से जल्द सुरक्षित कराया जाए ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।
