100 शुगर मरीजों को निःशुल्क मिला ग्लूकोमीटर और स्ट्रिप्सडॉ. फैजुर्रहमान ने दिखाई समाजसेवा की मिसाल !



बिल्थरारोड दिनांक 12 जुलाई 2025 को मुमताज़ मेमोरियल हॉस्पिटल बेल्थरारोड में शुगर मरीजों के लिए एक अनोखी पहल की गई। हॉस्पिटल के डॉक्टर डॉ. फैजुर्रहमान ने शुगर के प्रति जागरूकता अभियान के प्रथम चरण में 100 मरीजों को निःशुल्क ग्लूकोमीटर और स्ट्रिप्स वितरित किए।
डॉ. फैजुर्रहमान ने कहा कि शुगर जैसी बीमारी को केवल दवाओं से नहीं बल्कि जागरूकता और नियमित जांच से नियंत्रित रखा जा सकता है। इस मौके पर उन्होंने मरीजों से नियमित रूप से शुगर जांच कराने और डॉक्टर की सलाह अनुसार परहेज करने की अपील की।
गौरतलब है कि डॉ. फैजुर्रहमान ने कोरोना काल में भी अपनी निस्वार्थ सेवा से लोगों को नई जिंदगी दी थी। सीमित संसाधनों में भी इन्होंने मरीजों को बेहतर इलाज दिया, जिसके चलते वह क्षेत्र में किसी मसीहा से कम नहीं माने जाते।
कार्यक्रम में पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल के लिए डॉक्टर साहब का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे डॉक्टर समाज के लिए वरदान हैं। मुमताज़ मेमोरियल हॉस्पिटल का यह प्रयास क्षेत्र के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगा।
