सीएमओ ने सीएचसी सीयर के निरीक्षण के दौरान कार्य मे लापरवाही बरतने वेतन रोकने व तीन कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर वेतन काटने का दिया निर्देश

बिल्थरारोड। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजीव कुमार वर्मन ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा। कार्य मे लापरवाही बरतने एक का वेतन रोकने व अनुपस्थित पाये जाने पर तीन कर्मचारियों को रजिस्टर पर अनुपस्थित कर वेतन काटने का निर्देश दिया। शनिवार के अपराहन लगभग 2 बजे नवागत सीएमओ डॉ संजीव वर्मन ने सीएचसी सीयर पहुँचकर अस्पताल के उपस्थिति रजिस्टर, लेबर रूम, ऑपरेशन रूम व आईसीयू तथा दवा वितरण रूम , पैथोलॉजी आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सम्बंधित कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। टीकाकरण में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त किया साथ ही स्टाफनर्स ध्रुवस्वामिनी द्वारा कार्य मे लापरवाही बरतने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया। वही आरबीएसके के फार्मासिस्ट सुनील और सुमन यादव तथा स्टॉफनर्स रेनू के अनुपस्थित पाये जाने पर हाजिरी रजिस्टर पर अनुपस्थित करते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। उन्होंने कर्मचारियों को हिदायत दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगा। लापरवाही करने वाले के खिलाफ करवाई की जायेगी। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉ विक्रमसेन सोनकर, डॉ चन्द्रप्रभा यादव, डॉ आरडी सिंह , फार्मासिस्ट अनिल सिंह, राहुल मद्धेशिया सहित सभी कर्मचारियों उपस्थित रहे।
