डीजे में नाचने के दौरान बारातियों द्वारा आपस कर रहे झगड़े को छुड़ाने गये तीन युवकों को बारातियों ने मारा चाकू

बिल्थरारोड।उभांव थाना क्षेत्र के चन्दाडीह गांव में रविवार की रात्रि डीजे में नाचने के दौरान बारातियों द्वारा आपस कर रहे झगड़े को छुड़ाने गये तीन युवकों भुवर 24 वर्ष पुत्र मनन धोबी, राहुल 22 वर्ष पुत्र घूरा यादव, सनोज 35 वर्ष पुत्र शिवचन्द यादव को बारातियों द्वारा चाकू मारकर घायल कर दिया। दो भुवर और राहुल की हालत नाजुक, जिनका इलाज मऊ में प्रकाश हॉस्पिटल में चल रहा है। मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना में शामिल दो युवकों को पकड़ा। चाकू मारने वाला मुख्य युवक फरार हो गया। पुलिस घटना की छानबीन जुट गई है।
