सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत व एक गम्भीर रूप से घायल

बिल्थरारोड। शादी समारोह में अपने रिस्तेदारी में शामिल होने जा रहे नगर के वार्ड नम्बर 9 इमिलिया निवासी मनोज प्रजापति 34 वर्ष पुत्र छेदी प्रजापति की मऊ जनपद के इंदारा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक दीपक 20 वर्ष पुत्र मुन्ना निवासी जमुआव  खामपुर गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड 9 इमिलिया निवासी मनोज 34 वर्ष  10 दिन पूर्व 20 फरवरी को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए विदेश से आया था। रविवार शाम को मनोज और दीपक 20 वर्ष निवासी जमुआव खामपुर एक बाइक से रिस्तेदारी में निमंत्रण पर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अभी मऊ जिले के इन्दारा पहुँचे थे कि आमने सामने  दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी। जिससे दोनो सड़क के किनारे गिर गए। और गम्भीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में लोगो द्वारा मऊ  जिला अस्पताल भेजा गया । जहाँ मनोज 34 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।वही गम्भीर रूप से घायल दीपक को प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। इस घटना की खबर मिलते ही नगर व परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *